सिरसा गांव के पास मिला युवक शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
सिरसा गांव के पास मिला युवक शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ग्रामीणों ने दी सूचना, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

विज्ञापन

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह मानसिक रूप से बीमार युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान महागामा के मंडल टोला निवासी सुभांशु मंडल (पिता: संजय मंडल) के रूप में हुई. शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण रास्ते से गुजर रहे थे कि हरिणचारा गांव के पास एक शव देखा और इसकी सूचना तत्काल महागामा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. शव से कुछ ही दूरी पर मृतक के कपड़े बरामद किये गये. शव पर कई स्थानों पर चोट और काले धब्बे के निशान पाये गये हैं. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. वर्तमान में पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है. दोपहर को गोड्डा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. क्या कहते हैं एसडीपीओ पुलिस ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटाई जा रही है. शव मिलने की सूचना पर हमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई की. शरीर पर मौजूद निशानों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है. हम विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. -चंद्रशेखर आजाद, एसडीपीओ महागामा

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola