ePaper

देवड़ांड थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, पोड़ैयाहाट प्रखंड के विद्यालय में चोरी की वारदात

Updated at : 26 Feb 2026 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
देवड़ांड थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, पोड़ैयाहाट प्रखंड के विद्यालय में चोरी की वारदात

स्कूल के स्टोर रूम से कीमती सामान की चोरी, थाना प्रभारी ने शुरू की छानबीन

विज्ञापन

देवड़ांड थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. अब चोरों ने स्कूलों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ऐसा ही एक मामला पोड़ैयाहाट प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लिट्टी में सामने आया है. बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर सारा सामान चोरी कर लिया, जिसमें खाना बनाने वाला लोहिया, डैग, छोलनी सहित अन्य कीमती सामग्री शामिल हैं. गुरुवार को जब स्कूल के हेड मास्टर संतोष कुमार निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचे, तो उनका होश उड़ गया. उन्होंने देखा कि स्कूल का सारा सामान गायब था. इसके बाद उन्होंने इस मामले की सूचना थाना और शिक्षा विभाग को दी और कार्रवाई की मांग की. यह केवल एक विद्यालय का मामला नहीं है, बल्कि पहले भी प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में ऐसी चोरियां हो चुकी हैं. कुछ साल पहले, प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में तड़ित चालक की चोरी की घटनाएं आम हो गयी थीं. थाना प्रभारी अमित मार्की ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस को इस मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच की प्रक्रिया जारी है. पुलिस जल्द ही मामले का समाधान करने के प्रयास में जुटी हुई है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola