आग लगने से दो घर जलकर राख, हजारों का नुकसान

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

घर में रखा बर्तन, बिस्तर, अनाज हुआ बर्बाद, घर में नहीं था कोई सदस्य

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के जीरली पंचायत के हिजरी गांव में गुरुवार की दोपहर को आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया. मुखिया समोली मरांडी ने बताया कि संजू मड़ैया एवं मंझली देवी का घर आग से पूरी तरह से जल गया है. इसमें घर में रखा बर्तन, बिस्तर, अनाज बर्बाद हो गया है. आग लगने के समय दोनों घर बंद था. घर वाले मजदूरी के लिए दूसरे जगह गये हुए थे. घर पर कोई भी परिवार का सदस्य नहीं था. घर के अंदर से ही आग लगने की चिंगारी ग्रामीणों ने देखा. उसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये एवं कुआं से पानी भरकर आग पर काबू पाया गया. दोनों घर में आग लगने से लगभग 80 हजार का नुकसान हुआ है. मुखिया ने बताया कि आग बुझाने के दौरान दमकल भी घटनास्थल पर पहुंच गया था. ग्रामीण के तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा काफी नुकसान होता.

क्या कहते है सीओ

अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुआ है. राजस्व कर्मचारी नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट जमा करेंगे. उसके बाद मुआवजा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola