पोड़ैयाहाट में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर किया गया जागरूक

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन चालकों और नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की दी सलाह

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के एनएच-133 हाइवे पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी महावीर पंडित ने किया. अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक सवारों, ऑटो चालकों, चार पहिया वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से विशेष रूप से रॉन्ग साइड ड्राइविंग नहीं करने, निर्धारित लेन में वाहन चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये. थाना प्रभारी महावीर पंडित ने कहा कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बन रही है, जिससे कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं. इसे रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाना बेहद जरूरी है. अभियान के दौरान वाहन चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और सड़क पार करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गयी. महावीर पंडित ने बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है. अभियान में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस की बातों को गंभीरता से सुना और भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने का भरोसा जताया. उन्होंने यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola