हिलावै गांव में तेज बाइक सवार ने वृद्ध को मारा ठोकर, मौत

Updated at : 03 Apr 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
हिलावै गांव में तेज बाइक सवार ने वृद्ध को मारा ठोकर, मौत

जिले में दो दिनों में सड़क दुर्घटना में दो की मौत

विज्ञापन

गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के हिलावै गांव में तेज बाइक सवार ने 65 वर्षीय शंकर तांती को धक्का मार दिया. मृतक देर शाम हिलावै में किसी टोला से लौट रहे थे. पुत्र विलाश तांती ने बताया कि उनके पिता मवेशी को दुहने का काम करते हैं. लौटने के दौरान तेज रफ्तार से जा रही बाइक की चपेट में आने से मौत हो गयी. पहले तो श्री तांती बुरी तरह घायल हो गये, जब इलाज के लिए मृतक तांती को गोड्डा लाया गया, तभी इलाज के दौरान उनकी जान चली गयी. मृतक के पुत्र ने बताया कि उन्हें गांव के किसी लोगों द्वारा बताया गया.

बाइक सवार को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, छुड़ाने गयी पुलिस को भी रोका

अक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाकर रखा है. वहीं बाइक सवार का बाइक भी ग्रामीणों ने पकड़ लिया है. पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली, तो छुड़ाने गयी पेट्रोलिंग पार्टी को भी ग्रामीणों ने रोक दिया है. हालांकि जानकारी मिलने पर पथरगामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद निकल गये थे. बताया कि पहले तो ग्रामीणों को समझाया जाएगा. दिये गये आवेदन के उपरांत कार्रवाई की जाएगी. जिले में सड़क दुर्घटना में दो दिनों में दो की मौत हो गयी है. एक दिन पहले मंगलवार को पथरगामा के तुलसीकिता के दिव्यांशु नामक बालक की टोटो से धक्का लगने के बाद जान चली गयी थी. दूसरी घटना फिर घटी, जिसमें वृद्ध की जान चली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola