ePaper

सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों में किया गया ध्वजारोहण

Updated at : 16 Aug 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों में किया गया ध्वजारोहण

पथरगामा के विभिन्न कार्यालयों में शान से फहराया गया तिरंगा

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. विभिन्न सरकारी, गैरसरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पथरगामा बीडीओ अमल जी व सीओ कोकिला कुमारी की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख अवधेश साह ने झंडोतोलन करते हुए झंडे को सलामी दी. इसके साथ ही पथरगामा अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहन पासवान, थाना में थाना प्रभारी अभिनव आनंद, इंस्पेक्टर कार्यालय में पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी ने झंडा फहराया. वहीं पथरगामा पैक्स में प्रमुख अवधेश साह, एसबीएसएसपीएस जे डिग्री कॉलेज में प्राचार्य बसंत नारायण की मौजूदगी में पूर्व प्राचार्य सह शासी निकाय के शिक्षाविद सदस्य वीरेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया. एसबीएसएसपीएस जे इंटर कॉलेज पथरगामा में सीओ कोकिला कुमारी समेत कॉलेज कर्मियों की मौजूदगी में प्राचार्य निलेश कुमार, लतौना पंचायत में मुखिया प्रमोद कुमार साह, रानीपुर पंचायत में मुखिया जयरानी देवी, सोनारचक पंचायत में मुखिया कर्ण सिंह, चिलकारा गोविंद पंचायत में मुखिया प्रकाश दास, मांछीटांड़ पंचायत में मुखिया अनुपम कुमारी, गंगटाकला पंचायत में मुखिया रामप्रवेश यादव, परसपानी पंचायत में मुखिया सुरोधनी देवी, बोहा पंचायत में मुखिया सोनी देवी, घाट कुराबा पंचायत में मुखिया मुकेश चौधरी ने झंडोतोलन किया. वहीं पथरगामा चौक पर अंबेडकर स्मारक समिति, सत्येंद्र आइटीआइ, गुरुकुल आइटीआइ, बीआरसी पथरगामा, डीएवी पब्लिक स्कूल पथरगामा, विवेकानंद स्कूल गांधीग्राम में भी उल्लास के साथ झंडोतोलन किया गया. वहीं बोआरीजोर में स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख जशीनता हेंब्रम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार किस्कू, प्रखंड संसाधन केंद्र में बीपीओ रमेश कुमार, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में वार्डन संजूता टुडू, राजकीय मध्य विद्यालय बालक में प्रधानाध्यापक मिहिर मंडल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय श्रीपुर बाजार में प्रधानाध्यापक रेखा देवी, बोआरीजोर थाना परिसर में थाना प्रभारी विजय केरकट्टा, ललमटिया थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास, राजाभिठा थाना परिसर में थाना प्रभारी अशोक कुमार एटक, यूनियन कार्यालय में यूनियन के सचिव राम जी साह, अंगिका कार्यालय में साहित्यकार डॉ राधेश्याम चौधरी, दी झारखंड कोलवरी मजदूर यूनियन कार्यालय में फोबियान्यूस मरांडी एवं विघ्नेश्वर महतो, एरिया कार्यालय में महाप्रबंधक प्रभारी एएन नायक, ओसीपी कार्यालय में प्रोजेक्ट ऑफिसर सतीश मुरारी, बड़ा श्रीपुर पंचायत भवन में मुखिया रोशनी मरांडी, राजाभिठा पंचायत भवन में मुखिया सुखलाल सोरेन, लौहंडिया बाजार पंचायत भवन में मुखिया अनिता सोरेन ने तिरंगा फहराया. —————————————- आजादी के जश्न में डूबा रहा ठाकुरगंगटी तस्वीर-43 प्रखंड परिसर में झंडे को सलामी देते पदाधिकारीगण ठाकुरगंगटी स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रभारी प्रमुख कुंदन कुमार महतो, प्रखंड संसाधन केंद्र में बीडीओ विजय कुमार मंडल, बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बीडीओ विजय कुमार मंडल, थाना परिसर में पुलिस अवर निरीक्षक अमन कुमार, हरिदेवी रेफरल अस्पताल परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र शर्मा, भारतीय स्टेट बैंक परिसर में शाखा प्रबंधक विकास कुमार, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा कैंपस में मंडल अध्यक्ष गोपाल यादव, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर, जेएमएम कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष लांबोदर महतो ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी. इधर पंचायत भवन के चांदा में मुखिया अवधेश कुमार ठाकुर, मिश्र गंगटी में मुखिया मंझली देवी, बनियाडीह में मुखिया गीता देवी, पंजराडीह में मुखिया मनोज कुमार यादव, अमरपुर पंचायत में मुखिया सायमा खातून, फुलबड़िया पंचायत में मुखिया सालोमि मुर्मू, चपरी पंचायत में मुखिया नीलम देवी, खरखोदिया पंचायत में मुखिया मनोरंजन कुमार महतो, मानिकपुर पंचायत में मुखिया इग्नासियस मुर्मू, माल मंडरो पंचायत में मुखिया मोफील अंसारी, मोरडीहा पंचायत में मुखिया सविता देवी, दिग्घी पंचायत में मुखिया शीला देवी, भगैया पंचायत में मुखिया आशा देवी, बुधवाचक पंचायत में मुखिया समीउद्दीन अंसारी के साथ अन्य संस्थानों में भी गणमान्य लोगों ने झंडोतोलन करते हुए सलामी दी. पूरा क्षेत्र आजादी के जश्न में डूबा हुआ था. ———————————————– मेहरमा में धूमधाम से आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह तस्वीर-44 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में झंडा को सलामी देते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ,कर्मी व अन्य प्रतिनिधि, मेहरमा स्वतंत्रता दिवस प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान प्रखंड कार्यालय में प्रमुख कंचन कुमारी, अंचल कचहरी, बीआरसी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बाजितपुर में बीडीओ अभिनव कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विवेक कुमार सिन्हा, मेहरमा थाना में थानाध्यक्ष नीतीश अश्विनी, बलबड्डा थाना में राहुल कुमार चौबे, व्यापार मंडल में शशांक शेखर सिन्हा, एसआरटी कॉलेज में प्राचार्य निमायचंद्र दास, तुलाराम भुस्का पंचायत में मुखिया मौसम देवी, मेहरमा पंचायत भवन में मुखिया काजल कुमारी, शंकरपुर पंचायत भवन में मुखिया कविता कुमारी, सुखाड़ी पंचायत में मुखिया आरजू तबस्सुम, प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी में सच्चिदानंद मंडल, प्राथमिक विद्यालय मेहलमा संथाली में विभीषण यादव, कन्या उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहम्मद अनवारूल हक, चिल्ड्रन एकेडमी पिरोजपुर-बाराहाट बाराहाट में प्राचार्य एसके त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बाजितपुर में इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, उपाध्यक्ष अंजूलता देवी, उपप्रमुख ब्रह्मदेव स्वर्णकार, आत्मानंद पांडे, गुलाम मुस्तफा, मुकेश कुमार, बेबी हेंब्रम सहित अन्य उपस्थित थे. ———————— बसंतराय में निकाली गयी प्रभात फेरी तस्वीर-45 थाना परिसर में झंडोतोलन करते प्रतिनिधि, बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया. सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान बसंतराय सदर बाजार में क्रिसेंट नेशनल पब्लिक स्कूलों के बच्चो द्वारा आकर्षक प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख अंजर अहमद ने बीडीओ की उपस्थिति में झंडा फहराया. वहीं थाना परिसर में थाना प्रभारी सत्य दीप ने ध्वजारोहण किया. साथ ही पीएचसी बसंतराय में डॉ प्रवीण कुमार, 2 उच्च विद्यालय बसंतराय में चंद्रशेखर पंडित, मौलाना अबुल कलाम आजाद इंटर कॉलेज में प्राचार्य बाल मुकुंद गोस्वामी और मौलाना अबुल कलाम आजाद डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर रूस्तम अली ने तिरंगा झंडा फहराया. इसके अलावे राहा पंचायत भवन में मुखिया सुशीला देवी, धपरा पंचायत भवन में मुखिया मो आलमगीर आलम, केवाॅ पंचायत भवन मे मुखिया बीबी हुस्न आरा बेगम, जमनीकोला पंचायत भवन में मुखिया मो महफूज आलम, डेरमा पंचायत भवन मे मुखिया रिंटू चौधरी, कदमा पंचायत भवन में अमृता किस्कू, सुस्ती पंचायत भवन में सजमा बेगम, राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मो एहतेशामुल हक, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मो आलमगीर आलम, भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार ने झंडा फहराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola