ePaper

जेसीबी व बाइक की टक्कर में आदिवासी युवक की मौत

Updated at : 13 Jun 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
जेसीबी व बाइक की टक्कर में आदिवासी युवक की मौत

जेसीबी व बाइक की टक्कर में आदिवासी युवक की मौत

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट-तालझारी मुख्य मार्ग किताजोर के समीप जेसीबी और बाइक सवार के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना गुरुवार देर संध्या की है. घायल अभिलाल टुडू (30) किताजोर का निवासी है. दुर्घटना में साइकिल सवार को काफी चोट लगी थी. पहले तो इलाज के लिए पोडैयाहाट अस्पताल ले जाया गया. बाद में घायल को सदर अस्पताल रेफर किया गया. लाने के क्रम में रास्ते में ही युवक की जान चली गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी पर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मृतक को सिर में चोट लगी थी. पोड़ैयाहाट में ही घायल की स्थिति गंभीर बतायी गयी थी. अंतत: युवक की मौत हो गयी. देर शाम होने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा सका हैं, आज किया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola