बालिका उच्च विद्यालय मार्ग पर फिर लगा लंबा जाम

Updated:
विज्ञापन
बालिका उच्च विद्यालय मार्ग पर फिर लगा लंबा जाम

गैस सिलेंडर लदे ट्रक और डीजे वाहन की साइड लेने में फंसी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन

पथरगामा स्थित बालिका उच्च विद्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार को एक बार फिर लंबा जाम लग गया. गैस सिलेंडर से लदे एक बड़े ट्रक और डीजे वाहन के आमने-सामने आने के दौरान साइड लेने में हुई देरी के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसके चलते कुछ समय के लिए बालिका उच्च विद्यालय मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. जाम के कारण ट्रैक्टर, बोलेरो, ऑटो, टोटो सहित अन्य छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. जाम में फंसे एक बोलेरो चालक के अथक प्रयास के बाद किसी तरह गैस सिलेंडर लदे ट्रक और डीजे वाहन को पार कराया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका. स्थानीय लोगों के अनुसार, बालिका उच्च विद्यालय मार्ग पर सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से वाहनों को खड़ा कर देने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. ऑटो, टोटो, मैजिक, बाइक और साइकिल आदि सड़क के किनारे मनमाने तरीके से खड़े कर दिये जाते हैं, जिससे अन्य वाहनों को निकलने में कठिनाई होती है. विशेष रूप से जब ट्रक, हाइवा और ट्रैक्टर जैसे बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, तब सड़क संकरी होने और किनारों पर वाहनों के खड़े रहने के कारण जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है. साइड देने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाने से यातायात ठप हो जाता है. स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि बालिका उच्च विद्यालय मार्ग पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी जाये तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किये जाने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाये. उनका कहना है कि प्रभावी कदम उठाये जाने से बार-बार लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola