तीन पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य लंबित, ग्रामीणों को हो रही समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
तीन पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य लंबित, ग्रामीणों को हो रही समस्याएं

आवागमन में परेशानी, ग्रामीणों ने विधायक से सड़क निर्माण की की मांग

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत तीन पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क वर्तमान में विकास की बाट जोह रही है. यह सड़क मोरडीहा पंचायत के मोरडीहा गांव से इटवा गांव के करबला खेल मैदान तक जाती है, जिससे यह सड़क तीन पंचायतों के दर्जनों गांवों को जोड़ने का कार्य करती है. सड़क के निर्माण से करबला मैदान के पश्चिमी दिशा में चांदा पंचायत के महुआरा गांव और पूरब दिशा में माल मंडरो पंचायत के कुरमा गांव को जोड़ा जाएगा, जिससे लगभग दस हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा. यह सड़क मोरडीहा और महुआरा गांव को जोड़ते हुए मुख्य मार्ग तक आसान पहुंच प्रदान करेगी. इससे ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय और अस्पताल तक कम दूरी तय करके आसानी से पहुंचने में सुविधा होगी. ग्रामीणों ने बताया कि करीब बीस साल पहले मोरडीहा गांव से होकर कमराचक तक ग्रेड वन सड़कों का निर्माण हुआ था, लेकिन वर्तमान समय में वह सड़क काफी खस्ता हालात में हो चुकी है. जगह-जगह सड़क का नामोनिशान तक मिट चुका है, जिससे वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. खासकर बरसात के मौसम में इस सड़क पर चलने में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण निक्कू झा, महेश मंडल, पंकज कुमार झा, अमरकांत झा, प्रहलाद साह और गनौरी साह ने बताया कि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है और यहां के किसान प्रतिदिन इस सड़क से आवागमन करते हैं. यदि सड़क का निर्माण कार्य कराया जाता है, तो इससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी. स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की विधायक और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराया जाये, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola