हनवारा में कार्तिक मेला देखने गयी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 11:21 PM
तीन युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
महागामा अनुमंडल क्षेत्र के हनवारा के एक गांव की 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. तीन युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. बच्ची हनवारा में कार्तिक मेला देखने गयी थी. मेला देखकर लौटने के दौरान ही तीन युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है. बच्ची ने लौटकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों के द्वारा हनवारा थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी गयी. पुलिस ने पिता के बयान पर हनवारा थाना में केस दर्ज किया है. मामला दर्ज किये जाने के बाद ही हनवारा थाना की पुलिस रेस हो गयी है. मामले को लेकर सोमवार की देर शाम एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच के लिए गांव गये थे. पूरे मामले की तहकीकात किये जाने के बाद किशोरी को मां के साथ महिला पुलिस कर्मी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था. जांच के बाद मेडिकल रिपोर्ट सौंपी जाएगी. वहीं पुलिस मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में लग गयी है. अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है. आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं. पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी है. चुनाव की आपाधापी में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर हनवारा थाना की पुलिस परेशान हो गयी है. आरोपी दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद फरार हो गये हैं. इस बाबत हनवारा थाना से संपर्क साधा गया, लेकिन बात नहीं हो पायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










