माैसम ने ली करवट, चिलचिलाती धूप व लू से मिली राहत

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चार-पांच दिनों तक मौसम में होगा बदलाव

विज्ञापन

बुधवार को मौसम का नजारा बदला सा नजर आया. पूरे दिन धूप तो रही, लेकिन मौसम सुहावना रहा. आसमान में बादल भी छाये रहे, लेकिन फिर भी लोगो ने चिलचिलाती धूप व लू से राहत महसूस किया. मालूम हो कि बुधवार से लेकर अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग द्वारा बदले मौसम को लेकर सतर्क किया गया है. मौसम विभाग के रजनीश प्रसाद ने जारी किये परामर्श में बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम में बदलाव होगा. कई जगहों पर बारिश व तेज हवाएं चलेगी. मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की भी संभावना है. इसका असर बुधवार से ही देखा गया, जिसका असर यह हुआ कि बीते पांच दिनो से जिले में चल रहे पछुआ हवा व चिलचिलाती धूप से राहत मिली. लोगो ने दिन में भी निकलकर अपने कामों को निबटाया. किसानों को मौसम के अनुरूप खेती कार्य करने की सलाह दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola