अदाणी पावर प्लांट में हंगामा को लेकर कंपनी ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कंपनी इनोव के कर्मियों ने सेामवार को प्लांट में किया था हंगामा

विज्ञापन

अदाणी पावर प्लांट में इनोव कंपनी में काम कर रहे कर्मियों के हंगामे व धक्का-मुक्की के बाद कंपनी के सिक्युरिटी हेड द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी मोतिया ओपी में दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में सिक्युरिटी हेड सुब्रत देवनाथ ने बताया है कि सोमवार को सुबह 10 बजे के समीप इनोव प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी 10-12 की संख्या में गेट पर हंगामा कर रहे थे. कंपनी के एचआर हेड के पहुंचने पर कंपनी के कर्मी और भी उत्तेजित हो गये औैर हंंगामा करने लगे. कर्मियों ने एचआर हेड को कंपनी के कार्यालय में प्रवेश करने से रोका और धक्का-मुक्की भी की. इसके अलावा आक्रोशित कर्मियों ने कंपनी के शिववचन सिंह, जो एचआर कार्यालय से संबंधित हैं, के साथ भी धक्का-मुक्की की. साथ ही कंपनी के प्रभाकर कुमार को आक्रोशित कर्मियों ने हेलमेट से सिर पर प्रहार कर भगाने का प्रयास किया. साथ ही बताया कि इस घटनाक्रम को देखते हुए कंपनी के प्रवीण कुमार ने भी समझाने का प्रयास किया और लोगों को समझाने का काम किया, लेकिन कर्मियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की. इससे प्लांट परिसर में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गयी. प्राथमिकी में बताया गया है कि इससे प्लांट परिसर में कर्मी आहत हो गये. कंपनी के प्रणव पांडा की हालत खराब होता देख कंपनी के ही अस्पताल में ले जाया गया औैर उपचार किया गया. बताया कि हंगामे के बाद कंपनी के प्रशासनिक भवन में कर्मियों को प्रवेश करने नहीं दिया गया, जिससे पूरे दिन पावर प्लांट का प्रशासनिक व व्यावसायिक कार्य बाधित रहा. इसके लिए इनोव कंपनी के सुधीर कुमार, सत्येंद्र कुमार, अमरेश कुमार, महानंद यादव, आतीश कुमार, माधवानंद झा, अंगद कुमार मांझी, संतोष रमाणी, सरज मिश्रा को माहौल बिगाडने के मामले में आरोपी बनाया गया है. बताया गया कि यह प्लांट प्रतिबंधित क्षेत्र के दायरे में आता है. इसके बावजूद इसका वीडियो बनाया गया. बताया कि बिना अनुमति के फेसबुक पर मुकेश कुमार पासवान द्वारा लाइव प्रसारण किया गया. इससे कंपनी की छवि को देश-विदेश में धूमिल करने का काम किया गया. इसको लेकर थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola