सोशल मीडिया व शरारती तत्वों पर रखें कड़ी नजर : एसपी

मेहरमा में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर एसपी ने की सुरक्षा बैठक
मेहरमा में शुक्रवार को एसपी मुकेश कुमार ने ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए मेहरमा, बलबड्डा और ठाकुरगंगटी के थाना प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान एसपी ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों की जांच की. उन्होंने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया. लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये. एसपी ने अधिकारियों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सोशल मीडिया और शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई करने और गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिये. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुझाव दिया कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हो सके. इस अवसर पर महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, पुलिस इंस्पेक्टर रूबी मिंज, मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, बलबड्डा प्रभारी पंकज कुमार सिंह, ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी राजन राम, एसआई सत्यदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




