शहजादपुर से चोरी की गयी दो बाइकों में एक बिहार के धनकुंड से बरामद

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चोरी की गयी दूसरी बाइक नहीं चल सका पता

विज्ञापन

हनवारा के शहजादपुर गांव से चोरी की गयी बाइक को बिहार के धनकुंड थाना क्षेेत्र से बरामद किया गया है. चोरी की गयी बाइक हनवारा के मो जावेद रजा की बतायी जाती है, जिसे देर रात हनवारा के शहजादपुर से चोरी कर ले जाया गया था. बाइक का नंबर जेएच 17 क्यू 6140 बताया जाता हैं, जबकि दूसरे बाइक (जेएच 17 वी 4874) का अब तक पता नहीं चल पाया है. यह बाइक गांव के चंद्रशेखर दास का है. जावेद रजा की बाइक को धनकुंड थाना क्षेत्र के रोड किनारे गड्ढे से बरामद किया गया है. मालूम हो कि हनवारा में एक साथ एक ही रात दो बाइकों की चोरी हुई थी, जिसमें एक बाइक का अब तक पता नहीं चल पाया है. एक बाइक ले जाने के क्रम में चोर संभवत: सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके बाद बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola