जर्जर हालत में कृषि तकनीकी सूचना केंद्र भवन

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 26 May 2026 11:30 PM

विज्ञापन

किसानों और कर्मियों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, मरम्मत की उठी मांग

विज्ञापन

बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र का भवन इन दिनों अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है. भवन की दीवारों में कई स्थानों पर दरारें पड़ गयी हैं, जबकि छत का प्लास्टर टूटकर गिरने लगा है. भवन की खराब स्थिति के कारण यहां आने वाले किसानों एवं कर्मियों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इस केंद्र में कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण, बैठक एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, लेकिन भवन की जर्जर हालत के कारण कार्यक्रमों के संचालन में भी लगातार कठिनाई हो रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने की समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे भवन के अंदर बैठना भी मुश्किल हो जाता है. स्थानीय किसानों एवं कृषक मित्रों ने विभाग से भवन की शीघ्र मरम्मत अथवा नए भवन के निर्माण की मांग की है. उनका कहना है कि कृषि तकनीकी सूचना केंद्र किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी सुरक्षा एवं बेहतर व्यवस्था आवश्यक है. इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भवन की स्थिति की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गयी है. आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरम्मत कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola