चोरी मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 07 Sep 2025 11:44 PM

विज्ञापन

लगातार हो रही चोरी की घटना से पुलिस का बढ़ा सिर दर्द

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट में इन चोरी की घटना में इजाफा हुआ है, जिसको लेकर पुलिस का सिर दर्द बढ़ गया है. पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों से चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में भी छापेमारी अभियान तेज कर दिया है. पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि दो दिनों पूर्व गायत्री नगर मोहल्ले में गंगाधर यादव के घर में चोरी हुई थी. इसमें लाखों की सामग्री व जेवरात चोरी हो गया था. वहीं उसी मोहल्ले में रंजीत सिंह के घर पर भी लाखों की जेवरात चोरी हो गया था. बताया जाता की चोर दीवार तोड़कर घटना को अंजाम दिया था. हालांकि रंजीत सिंह व उनके परिवार घर पर नहीं थे. सभी अपने घर बिहार गये थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना को लेकर एक दिन पूर्व एसडीपीओ जेपीएन चौधरी भी मामले की जांच करने पहुंचे थे.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया की जल्द ही मामले की खुलासा कर लिया जाएगा. दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola