श्रम मंत्री का पथरगामा कॉलेज कर्मियों ने किया स्वागत

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सर्वसम्मति से शासी निकाय अध्यक्ष घोषित किये गये मंत्री

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के एस बी एस एस पी एस जे डिग्री कॉलेज पथरगामा में गुरुवार को गोड्डा के श्रम नियोजन मंत्री के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह में कॉलेज कर्मियों ने श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव को बुके देकर सम्मानित किया. डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रमोद महतो, इंटर कॉलेज पथरगामा के फटीक यादव, शशि ब्रह्म, ऋषि यादव समेत श्रम मंत्री को शासी निकाय सचिव सत्येंद्र सिंह और पूर्व प्राचार्य वीरेंद्र सिंह द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर श्रम मंत्री संजय यादव को कॉलेज शासी निकाय का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चयन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता का हमें भरपूर प्यार व सहयोग मिला है. कहा कि उनका भरपूर प्रयास रहेगा कि इस कॉलेज को जो भी आवश्यकता होगी, उसको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जमीनदाता ने कॉलेज को भूमि दान दिया, वे बधाई के पात्र हैं. कॉलेज उत्थान के लिए जो होगा काम किया जाएगा. इससे पीछे नहीं रहेंगे. इससे पूर्व मंत्री ने कॉलेज में जिम का उद्घाटन किया.

कॉलेज कर्मियों ने अनुदान समिति से मांगी अनुदान राशि

इधर कॉलेज कर्मियों ने अनुदान समिति से अनुदान राशि दिलाने की मांग की. इस मौके विश्व विद्यालय प्रतिनिधि राहुल कुमार संतोष प्रभारी प्राचार्य प्रमोद कुमार महतो, फटिक यादव, ऋषि यादव, प्रो सुदर्शन प्रसाद सिंह, प्रो ए के वर्मा , प्रो निरंजन कुमार, गणेश कुंवर समेत कॉलेज कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola