मुहर्रम अखाड़ा के दौरान आपस में मारपीट, प्रशासनिक सूझबूझ से टली घटना

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 06 Jul 2025 11:27 PM

विज्ञापन

दोनों गुट के लोगों को समझा कर मामला शांत कराया

विज्ञापन

ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर गांव में मुहर्रम के अखाड़ा के दौरान आपस में ही दो गुटों में मारपीट होने से तनाव बढ़ गया. मामला शांत करने के लिए सीओ केदार नाथ सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी रोशन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों गुट के लोगों को समझा कर मामला शांत कराया. सीओ ने बताया कि अखाड़ा कुश्ती के दौरान कुछ युवकों के बीच आपस में ही मारपीट हो गयी थी. सूचना मिलने पर प्रशासन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों गुटों के लोगों को ग्रामीणों के समक्ष बातचीत कर मामला को शांत करा दिया है. अखाड़ा कुश्ती को बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामला नियंत्रण में है. पुलिस निगरानी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola