गंगासागर पोखर के जीर्णोद्धार कार्य का मंत्री ने किया शिलान्यास

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही महागठबंधन सरकार

विज्ञापन

महागामा स्थित गंगासागर पोखर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया. इस दौरान मंत्री श्रीमती पांडे ने एक करोड़ 33 लाख 28 हजार 293 रुपये की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार कार्य का नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर शिलान्यास किया. इस दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि गंगासागर पोखर न केवल महागामा की सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि यह क्षेत्रीय आस्था का केंद्र भी है. लंबे समय से इसकी उपेक्षा होती रही है, लेकिन अब इसे सुंदर और वृहत रूप दिया जाएगा. पोखर जीर्णोद्वार से जल संरक्षण के तहत खेती ही नहीं, पेयजल का स्तर भी बढ़ेगा. पर्यटन के लिहाज से भी आकर्षक स्थल बनेगा, जिससे यहां के रहने वाले युवाओं को आमदनी व रोजगार का अवसर मिलेगा. छठव्रती महिलाओं को भी सुविधा होगी. मंत्री ने बताया कि योजना के अंतर्गत पोखर की सफाई, चारो ओर घाट का निर्माण, बैठने, टहलने, प्रकाश की व्यवस्था एवं पौधरोपण किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि महागठबंधन सरकार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने मंत्री श्रीमती पांडेय का स्वागत माला पहनाकर व बुके प्रदान कर किया. इस अवसर पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार, साहित्यकार डॉ राधेश्याम चौधरी, याहिया सिद्दीकी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola