सड़क पर वाहन की चपेट में आने से नीलगाय घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर वाहन की चपेट में आने से नीलगाय घायल

वन विभाग ने घायल नीलगाय को सुरक्षित स्थान पर रखा और उपचार किया शुरू

विज्ञापन

ललमटिया थाना अंतर्गत मेहरमा से ललमटिया मुख्य मार्ग के कुसमा गांव के मैदान के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नील गाय घायल हो गयी. प्रभारी वनपाल रतन कुमार झा ने बताया कि नील गाय के घायल होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी. कुसमा गांव के आसपास छोटा शहरपुर के जंगल में जंगली जानवरों की संख्या अत्यधिक है और जंगल घना होने के कारण नील गाय कभी-कभी सड़क पर आ जाती है. इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई. घायल नीलगाय को वन विभाग की टीम द्वारा ऊर्जा नगर वनविभाग के परिसर में सुरक्षित रखा गया है. डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया जाएगा और स्वस्थ होने के बाद उसे पुनः जंगल में छोड़ दिया जाएगा. वन विभाग ने लोगों से अपील किया है कि जंगल के निकट सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और जंगली जानवरों के प्रति सतर्क रहें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola