एनएसयूआइ स्थापना दिवस पर बच्चों के बीच शिक्षा और सेवा का संदेश

Updated:
विज्ञापन
एनएसयूआइ स्थापना दिवस पर बच्चों के बीच शिक्षा और सेवा का संदेश

जिलाध्यक्ष ने बच्चों के बीच बांटे किताब, कॉपी और पेंसिल बॉक्स

विज्ञापन

महागामा प्रखंड के टीका टोला स्थित झोपड़पट्टी क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा के नेतृत्व में बच्चों के बीच केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया और उनके साथ खुशियां साझा की गयी. कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच किताब, कॉपी और पेंसिल बॉक्स का वितरण किया गया. एनएसयूआइ ने शिक्षा के महत्व और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ने पूरे माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया. जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने कहा कि एनएसयूआई विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो करोड़ों छात्रों का विश्वास और समर्थन प्राप्त करता है. उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा छात्रों के हितों की रक्षा करता है और उनके मुद्दों को मजबूती से उठाता है. मुन्ना राजा ने बताया कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास हैं. इस अवसर पर नदीम सरवर, राहुल कुमार, आदिल दुर्रानी, मनोवर राणा, फैसल सोनू, फिरदौस, फैजल, रोनित कुमार, मनीष भारती सहित दर्जनों एनएसयूआइ कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola