इंटरमीडिएट महाविद्यालय महागामा के प्रांगण में हुई शासी निकाय की बैठक

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डीइओ की ओर से महाविद्यालय का किया गया निरीक्षण

विज्ञापन

इंटरमीडिएट महाविद्यालय महागामा के प्रांगण में शासी निकाय की बैठक भूमिदाता विजय कुमार दास की अध्यक्षता में आहूत की गयी. वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त अनुदान वितरण के लिए ही मुख्य रूप से बैठक की गयी. एसडीओ आलाेक वरण केशरी के साथ डीइओ दीपक कुमार के साथ कॉलेज प्रबंधन कमेटी सचिव नवल किशोर प्रसाद, इंटरमीडिएट कौंसिल परिषद प्रतिनिधि मो सिराजुद्दीन अंसारी, प्राचार्य मुख्तार अहमद उपस्थित थे. डीइओ की ओर से महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया गया. महाविद्यालय के वर्ग कक्ष स्मार्ट क्लास सभागार सहित सभी कागजात की जांच की गयी. महाविद्यालय में कल्याण विभाग से एक छात्रावास बनवाने का भी आश्वासन दिया गया. कहा कि अतिशीघ्र परिसर में हाई मास्क लाइट लगाया जायेगा. मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि सजल हजारी सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola