ePaper

अभाविप नगर इकाई ने की डिग्री कॉलेज में कैंटीन खोलने की मांग

Updated at : 07 Aug 2024 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
अभाविप नगर इकाई ने की डिग्री कॉलेज में कैंटीन खोलने की मांग

नगर मंत्री ने प्राचार्य को सौ‍ंपा आवेदन

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अंकित मिश्रा ने प्रखंड के एसबीएसएसपीएस जनजातीय डिग्री कॉलेज पथरगामा में कैंटीन खोलने की मांग कॉलेज प्राचार्य से की है. नगर मंत्री ने इस बाबत प्राचार्य प्रो बसंत नारायण को एक आवेदन समर्पित किया है. दिये गये आवेदन में नगर मंत्री ने कहा है कि कॉलेज में कैंटीन खोलने से छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी. कैंटीन में नास्ता, चाय, फास्ट फूड के अलावा ऑनलाइन के साथ जिरोक्स का कार्य भी किया जा सकता है. नगर मंत्री अंकित मिश्रा ने बताया कि बुधवार को पथरगामा कॉलेज पहुंचे गोड्डा विधायक अमित मंडल से भी उन्होंने मिलकर कैंटीन खोलने के लिए पहल कराये जाने की मांग की, जिसपर विधायक श्री मंडल ने कॉलेज में कैंटीन खुलवाने का आश्वाशन दिया. इधर डिग्री कॉलेज प्राचार्य ने भी कॉलेज में कैंटीन खोलने के ऊपर चर्चा की. बताया गया कि नये प्रशासनिक भवन के समीप खाली स्थान है, जहां कैंटीन खोला जा सकता है. उक्त स्थल पर फिलहाल जंगली पौधे व झाड़ियां पांव पसारे हुए है. इसकी साफ सफाई करा दी जाये, तो कैंटीन चालू किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola