ePaper

सीओ ने गांधीग्राम चेकनाका व कलाली मोड़ पर चलाया जांच अभियान

Updated at : 11 Nov 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
सीओ ने गांधीग्राम चेकनाका व कलाली मोड़ पर चलाया जांच अभियान

मुख्य मार्ग पर प्रशासन की सक्रियता बढ़ गयी

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्य मार्ग पर प्रशासन की सक्रियता बढ़ गयी है. चेकनाका समेत जगह-जगह पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. रविवार की रात्रि पथरगामा सीओ कोकिला कुमारी ने एफएसटी जांच अभियान चलाया. क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थान पथरगामा कलाली मोड़ व गांधीग्राम चेकनाका पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जहां सीओ कोकिला कुमारी द्वारा पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ गोड्डा पीरपैंती मुख्य मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया, चार पहिया समेत छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गयी. वाहनों की डिक्की में रखे बैग, ट्रॉली, झोला समेत एक-एक सामानों की बारीकी से तलाशी ली गयी, ताकि वाहन में कोई अवैध सामानों की ढुलाई न किया जा सके. जांच अभियान के दौरान वाहनों से संबंधित वैद्य दस्तावेज की भी जांच की गयी, ताकि किसी प्रकार के अवैध सामानों की ढुलाई पर पूर्ण रूप से रोक लगायी जा सके. सीओ कोकिला कुमारी ने बताया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर अवैध नकद राशि, शराब, हथियार जैसे आपत्तिजनक सामानों के ऊपर लगातार निगरानी रखी जा रही है. इस मौके पर पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक रवि किस्कू दलबल के साथ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola