नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 06 Feb 2026 10:54 PM
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी, मेडिकल के लिए अस्पताल भेजी गयी लड़की
बोआरीजोर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को शादी के उद्देश्य से भगाने वाले अभियुक्त गौरंगी सिंह, ग्राम बड़ा दिग्गी थाना रंगा, जिला साहिबगंज के निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अभियुक्त ने नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर भाग गया था. इसके बाद लड़की के पिता द्वारा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने कांड संख्या 3/26 के तहत जांच शुरू की. पुलिस ने टेक्निकल सहयोग की मदद से बोरियों के पास से अभियुक्त और लड़की को गिरफ्तार किया. अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










