साइकिल चोरी के आरोप में किशोरों की पिटाई, पुलिस ने छुड़ाया

नगर थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा मुहल्ले में शनिवार की शाम को हुई घटना
गोड्डा. नगर थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा मुहल्ले में शनिवार की शाम को काम कर रहे मजदूरों के साइकिल चोरी के आरोप में लोगों ने किशोर की पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस उसे छुड़ा कर थाने ले गयी. जानकारी के अनुसार नेत्र चिकित्सक के गली में नाले का निर्माण हो रहा था. गली में मजदूरों की साइकिल लगी थी. किशोरों ने चोरी कर ली थी. तीन किशोरों को मूलर्स टैंक के पास से पकड़ा गया. पिटाई होने पर किशोरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. नगर थाना प्रभारी किशोरों को थाने ले गये. वहीं मजदूरों को साइकिल चोरी के मामले को लिखकर देने को कहा गया. हालांकि मुहल्ले के लोगों ने भी लोगों को पिटने से मना किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




