520 शिक्षक जांच रहे हैं 80 हजार कॉपियां

Updated at : 23 Apr 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
520 शिक्षक जांच रहे हैं 80 हजार कॉपियां

शिक्षकों को मिल रही सभी तरह की जरूरतों की सुविधा

विज्ञापन

महागामा के जयनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में मैट्रिक के सात विषयों की कॉपी जांची जा रही है. निर्देशक मोहम्मद खालिद तमीज ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाज विज्ञान, गणित, विज्ञान एवं उर्दू के कॉपी शांतिपूर्वक माहौल में 520 शिक्षकों द्वारा 12 अप्रैल से जांची जा रही है. केंद्र में चार जिलों की 80 हजार कॉपियां आयी है. विषय के विशेषज्ञ शिक्षक कॉपी जांच रहे हैं. प्रत्येक दिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कॉपी जांचने का कार्य किया जा रहा है और केंद्र में शिक्षकों को सभी तरह की जरूरत की सुविधा भी दी जा रही है. लगभग 70% कॉपी जांचने का कार्य पूरा हो गया है. उर्दू एवं समाज विज्ञान विषय की कॉपी पूरी तरह से जांच ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola