भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में 12 मई को समाहरणालय घेराव का निर्णय

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जनसमस्याओं के समाधान के लिए बनायी रणनीति, कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह ने की. बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का गमछा देकर सम्मानित किया गया. बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विशेषकर बिजली, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. इस अवसर पर मंडल प्रभारी नितेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की जा रही है. लगातार बिजली कटौती और पेयजल संकट से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी 12 मई को समाहरणालय घेराव करने का निर्णय लिया. बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गयी. कार्यकर्ताओं को प्रखंड स्तरीय जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गयी. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा. कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद करने और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया. बैठक में मनोज साह, प्रकाश दरवे, शुभम चौधरी, गोपाल मंडल, शंकर ततवा, उत्तम साह, ब्रजेश झा, आलोक, सुरेश पासवान, दिनेश, विकास, मनोज साह और जनार्दन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola