ePaper

सोहराय की तैयारी शुरू, प्रखंड परिसर में बन रहा पंडाल

Updated at : 03 Jan 2026 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
सोहराय की तैयारी शुरू, प्रखंड परिसर में बन रहा पंडाल

यह पूस में नयी फसल के साथ मनाया जाता है. यह पर्व किसी खास तारीख या तिथि को नहीं मनाया जाता है.

विज्ञापन

सात को सोहराय मिलन समारोह का होगा आयोजन, उल्लास चरम पर प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट प्रखंड में सोहराय पर्व को लेकर तैयारी जोरों पर है. खासकर आदिवासी क्षेत्र होने की वजह से लोग 15 दिन पूर्व से सोहराय पर्व मनाने की सारी तैयारियां करने में जुट जाते हैं. क्षेत्र के सिदबांक, सकरी फुलवार, कितामकड़ा, महेधासा, सलैया, ठाकुरनहान, तरखुट्टा समेत अन्य क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ तैयारी में जुट हैं. बुजुर्ग जापान सोरेन, आसदेव सोरेन बताते हैं कि सोहराय संथालों का सबसे बड़ा पर्व है. यह पूस में नयी फसल के साथ मनाया जाता है. यह पर्व किसी खास तारीख या तिथि को नहीं मनाया जाता है. इस पर्व को मनाने के लिए मांझी हाडाम द्वारा बैठक बुलायी जाती है. गांव में सभी व्यक्तियों के कुशल-मंगल होने पर ही पर्व मनाने का निर्णय लिया जाता है. सात जनवरी को प्रखंड मैदान में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola