ePaper

महिलाओं ने रोजगार व समाजिक जागरूकता के प्रति लिया संकल्प

Updated at : 14 Nov 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने रोजगार व समाजिक जागरूकता के प्रति लिया संकल्प

चपरी पंचायत में झारखंड स्थापना दिवस पर स्वयं सहायता समूह की बैठक

विज्ञापन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्षों की उपलब्धि के उपलक्ष्य में चपरी पंचायत भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता सीआरपी रेखा देवी ने की, जिसमें समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की. बैठक में महिलाओं को समूह से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी. रेखा देवी ने कहा कि आज यहां की अधिकांश महिलाएं समूह से जुड़कर रोजगार प्राप्त कर रही हैं, जो कि एक सकारात्मक बदलाव है. उन्होंने आगे कहा कि जिन महिलाओं को अभी तक इस संगठन से जोड़ने का अवसर नहीं मिला है, उन्हें समूह से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. बैठक में समूह के कार्यों की समीक्षा की गयी और आगामी पांच वर्षों के लिए कार्य योजना बनायी गयी. इसके साथ ही, महिलाओं ने सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की, विशेषकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया.

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

बैठक के अंत में पांच समूह की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. इसके बाद, महिलाओं ने रंगोली बनाकर गांव के विभिन्न वर्गों को जागरूक किया. इस मौके पर नूतन देवी, संकिता देवी, सोनी देवी, रानी देवी, जुली देवी, सरिता देवी सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola