सरकारी काम में सहयोग नहीं देने पर ग्राम प्रधान को किया गया बर्खास्त

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पहाड़पुर के बाबूलाल वं अन्य रैयतों के आवेदन पर एसडीओ ने की कार्रवाई

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के प्रभावित बाबूपुर पंचायत के पहाड़पुर गांव के ग्राम प्रधान पटवारी हांसदा को महागामा एसडीओ आलोक वरुण केसरी द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है. एसडीओ ने पीडी केस नंबर 05/25 16 आना रैयत मौजा पहाड़पुर बनाम ग्राम प्रधान पटवारी हांसदा के मामले को सुनाते हुए ग्राम प्रधान को बर्खास्त किया गया है. पहाड़पुर गांव के बाबूलाल मरांडी एव अन्य रैयत के आवेदन पर सुनवाई करते हुए एसडीओ ने ग्राम प्रधान को बर्खास्त किया. एसडीओ ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी कार्य में सहयोग नहीं करने का आरोप है. उन्होंने कहा कि पहाड़पुर गांव इसीएल से प्रभावित है और कोयला खनन के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है. अधिग्रहण को लेकर अंचल कार्यालय एवं ईसीएल द्वारा कई बार ग्राम सभा का नोटिस दिया गया था. लेकिन किसी भी नोटिस पर प्रधान द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की गयी और कार्यालय द्वारा ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था. इसके बावजूद प्रधान ने कोई भी जवाब नहीं दिया. सरकारी कार्य में सहयोग नहीं करने के आरोप में बर्खास्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola