बरियट्ठा घाट से बालू उठाव शुरू, चालान की नहीं हो रही जांच

Updated at : 26 Apr 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
बरियट्ठा घाट से बालू उठाव शुरू, चालान की नहीं हो रही जांच

पहले दिन ही बालू ट्रैक्टर गांधीग्राम, चिलरा-रामपुर मार्ग पर दौड़ लगाता देखा गया.

विज्ञापन

– केटेगरी वन में शामिल घाट से बालू उठाव की मिली है स्वीकृति प्रतिनिधि,पथरगामा पथरगामा प्रखंड में शनिवार से दिन के उजाले में ट्रैक्टर द्वारा बालू ढुलाई का कार्य चालू कर दिया गया है. बताया जाता है कि केटेगरी वन श्रेणी में शामिल बिसाहा पंचायत के बालू घाट बरियट्ठा से बालू उठाव व परिवहन की स्वीकृति मिली है. बालू उठाव व परिवहन की हरी झंडी मिलते ही बालू लोड ट्रैक्टर ढुलाई कर रहे हैं. पथरगामा के गांधीग्राम स्थित सिदो कान्हू मेला मैदान के बगल से गुजरे चिलरा-रामपुर मुख्य मार्ग पर सरपट बालू ट्रैक्टर दौड़ लगता नजर आये. गंतव्य स्थानों तक बालू गिराने के लिए ट्रैक्टर का आवाजाही दिन में जारी रही. बता दें कि पिछले दो दिनों से रात में पथरगामा बाजार रोड में बालू ट्रैक्टर का रेला चलता रहा. अब यहां देखने वाली बात होगी कि दिन के उजाले में शुरू किये गये. कैटेगरी वन बालू घाट बरियट्ठा का बालू चालू होने के बाद रात्रि में बालू ट्रैक्टर चलता है या नहीं. इधर, लोगों के बीच इस बात की चर्चा के साथ संशय बना हुआ है. कि क्या बिसाहा पंचायत के बरियट्ठा बालू घाट से उठाव किए जाने वाला बालू का ढुलाई बिसाहा पंचायत के अंदर ही किया जाना है. फिर बालू की ढुलाई पंचायत के बाहर अर्थात दूसरे पंचायतों या फिर प्रखंड मुख्यालय तक किया जाना है. क्योंकि पहले दिन ही बालू ट्रैक्टर गांधीग्राम, चिलरा-रामपुर मार्ग पर दौड़ लगाता देखा गया. लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि ढुलाई करने वाले बालू ट्रैक्टर के चालान की भी जांच पुलिस प्रशासन को करनी चाहिए. ताकि पता चल सके कि चालान पर ही कहीं दूसरी या तीसरी बार बालू की ढुलाई तो नहीं की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola