चावल लदी वैन जर्जर सड़क पर फंसी, आदिवासी क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह टूटा

Updated at : 09 Jun 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
चावल लदी वैन जर्जर सड़क पर फंसी, आदिवासी क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह टूटा

चावल लदी वैन जर्जर सड़क पर फंसी, आदिवासी क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह टूटा

विज्ञापन

बोआरीजोर. प्रखंड के मेघी पंचायत स्थित कोलवा गांव जाने वाले मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया,जब स्कूली बच्चों का चावल लदा पिकअप वाहन रास्ते में ही फंस गया. वाहन का बेयरिंग टूट जाने के कारण पूरे क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. मुखिया मनोज मरांडी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क सुदूर आदिवासी पहाड़िया क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ती है और इसकी हालत बेहद खराब है. सड़क की मरम्मत के लिए कई बार डीएमएफटी फंड के तहत जिला प्रशासन को आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया. जर्जर सड़क की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिकअप गाड़ी का बेयरिंग टूट गया और उसमें लदा आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन का चावल बीच रास्ते में फंसा रह गया. स्थानीय लोगों के अनुसार कच्ची सड़क पर बारिश होते ही पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. यदि गांव में कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उसे खाट पर लादकर मुख्य सड़क तक लाया जाता है, जहां से एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया जाता है. इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की बदहाल सड़क व्यवस्था की पोल खोल दी है और प्रशासन की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola