डीआरएम ने गोड्डा रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 11:11 PM

विज्ञापन

स्टेशन सुरक्षा, सफाई, इंजीनियरिंग व्यवस्था और कोचिंग डिपो की समीक्षा

विज्ञापन

मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने गुरुवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. डीआरएम ने स्टेशन की सुरक्षा, सफाई और इंजीनियरिंग व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की. डीआरएम दोपहर लगभग 2:50 बजे स्पेशल ट्रेन से गोड्डा पहुंचे और एक घंटे तक स्टेशन परिसर एवं संबंधित विभागों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि गोड्डा में कोचिंग डिपो का कार्य चल रहा है और आज इसी कार्य की प्रगति का अवलोकन करने के लिए वे पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रगति के अनुसार यह कार्य जून-जुलाई तक पूरा हो जाना चाहिए. डीआरएम ने कहा कि नयी पिट लाइन और स्टेबलिंग लाइन बनने के बाद उनका उपयोग आसानी से किया जा सकेगा. उन्होंने गोड्डा स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित होने की सराहना की और कहा कि यात्रियों को मौजूद सुविधाओं का पूरा लाभ मिल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोचिंग पिट नयी ट्रेनों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि फिलहाल रैक भागलपुर में मेंटेन होते हैं और यहां लाये जाते हैं, जिससे अनावश्यक मूवमेंट होता है. डीआरएम ने आगे बताया कि गोड्डा-पिरपैंती सेक्शन पर कार्य चल रहा है और यह 2027 तक पूरा होने की संभावना है. दुमका से भागलपुर तक डबल लाइन के निर्माण को मंजूरी मिल गयी है और हंसडीहा में बनने वाला बाइपास भी स्वीकृत हो चुका है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola