समय पर सही वितरण और साफ-सफाई पर दिये निर्देश

Updated at : 09 Apr 2026 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
समय पर सही वितरण और साफ-सफाई पर दिये निर्देश

पथरगामा में जनवितरण प्रणाली की दुकानदारों की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड विकास कार्यालय सभागार पथरगामा में नवपदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण पांडेय की अध्यक्षता में पीडीएस के दुकानदारों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड के सभी राशन दुकानदार शामिल हुए. एमओ श्रवण पांडेय ने कहा कि जनवितरण प्रणाली को सभी तरह से दुरुस्त रखा जाये. उन्होंने निर्देशित किया कि दुकानदार समय पर दुकान खोलें और लाभुकों के बीच सही मात्रा में अनाज का वितरण करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एमओ ने कहा कि सभी रजिस्टर और पंजी अपडेटेड रखें। लाभुकों की शिकायतों और सुझावों को अवश्य दर्ज करें. स्टॉक रजिस्टर हमेशा अपडेटेड रखा जाये. श्रवण पांडेय ने निर्देश दिया कि गोदाम को हमेशा साफ-सुथरा और स्वच्छ रखा जाये. सभी दुकानदार अपने डिस्प्ले बोर्ड पर नाम और रेट सही तरीके से अंकित करें. बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जनवितरण प्रणाली को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाये रखना प्राथमिकता है, ताकि सभी लाभुक समय पर आवश्यक खाद्यान्न प्राप्त कर सकें.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola