भारत समिट 2025 में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

25 अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक से जुड़े प्रतिनिधियों ने शामिल होकर अपनी बातों को रखा

विज्ञापन

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2025 में बतौर विशेष अतिथि के रूप में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुईं. श्रीमती पांडेय ने जानकारी में बताया कि उनकी उपस्थिति के साथ हैदराबाद का समिट अत्यंत गौरवपूर्ण रहा. ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन में 350 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम में 95 से अधिक देशों के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, वैश्विक राजनीतिक नेता, प्रतिष्ठित विद्वान और 25 अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक से जुड़े प्रतिनिधियों ने शामिल होकर अपनी बातों को रखा. श्रीमती पांडेय ने बताया कि समिट में ऐसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया, जिससे दुनिया को दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे कार्यक्रम में शामिल होने वालों ने वैश्विक एवं आर्थिक न्याय, जलवायु उत्तरदायित्व, समावेशी विकास, वैश्विक शासन में समानता की आवश्यकता पर बल दिया. श्रीमती पांडेय ने कहा कि आयोजन केवल संवाद का मंच नहीं था, बल्कि नये भारत की घोषणा थी, जो न्याय, सह-अस्तित्व और साझी प्रगति के सिद्धांतों पर खड़ा है. कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार, विशेष रूप से मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में इस समिट के माध्यम से यह सशक्त संदेश दिया कि तेलंगाना अब सिर्फ भारत का नहीं, बल्कि वैश्विक नीति विमर्श का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola