दो दिनों में सरकारी जमीन से दुकानें हटायें, नहीं तो होगी कार्रवाई: बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
दो दिनों में सरकारी जमीन से दुकानें हटायें, नहीं तो होगी कार्रवाई: बीडीओ

प्रखंड मुख्यालय की सरकारी जमीन पर बने अवैध दुकानों का बीडीओ अभिनव कुमार ने निरीक्षण किया। कई दुकानदार अतिक्रमण करते पाए गए। बीडीओ ने दो दिनों में दुकानें हटाने का आदेश दिया। पहले ठेकेदार ने चहारदीवारी निर्माण के लिए जमीन खाली कराने की कोशिश की, लेकिन दुकानदारों ने नहीं मानी। बीडीओ ने मामले की जांच की और अतिक्रमण की पुष्टि की। चेतावनी दी कि यदि दुकाने नहीं हटायीं गईं तो पुलिस बल के साथ कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेहरमा प्रखंड मुख्यालय की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाये गये दुकानों का बीडीओ अभिनव कुमार ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दर्जनों दुकानदार सरकारी जमीन पर दुकान चलाते पाये गये. बीडीओ ने सभी को दो दिनों के अंदर दुकान हटाने का आदेश दिया. इससे पहले ठेकेदार द्वारा चहारदीवारी निर्माण के लिए जमीन खाली कराने की कोशिश की गयी थी लेकिन दुकानदारों ने अनसुना कर दिया. इससे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी. ठेकेदार ने मामले की जानकारी बीडीओ को दी. बीडीओ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर जांच की. जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हुई. बीडीओ ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में दुकानें नहीं हटायी गयीं तो पुलिस बल के साथ कार्रवाई कर सभी दुकानें हटायी जायेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola