मेरे लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि : डॉ निशिकांत दुबे

मेहरमा के अमौर में पार्टी नेता निरंजन कुमार सिन्हा के घर पहुंचे
गोड्डा जिले के मेहरमा के अमौर गांव में सांसद डॉ निशिकांत दुबे पार्टी नेता निरंजन कुमार सिन्हा के घर पहुंचे. इस दौरान सांसद डॉ दुबे का फूल व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया. सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं. कार्यकर्ताओं के बदौलत ही गोड्डा में भारी मतों से जीत हासिल करता रहा हूं. श्री दुबे ने कहा कि मेहरमा व ठाकुरगंगटी के कार्यकर्ताओं का प्यार उन्हें मजबूती प्रदान करता है.सांसद डॉ निशिकांत दुबे अमौर पंचायत की मुखिया मधुमाला सिन्हा के 51वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए. दौरान 51 पौंड का केक काटा गया. सांसद ने श्रीमती सिन्हा एवं निरंजन सिन्हा को शुभकामनायें दी. कार्यक्रम में संघ के कार्यवाहक विजेंद्र कुमार व दिशा सदस्य संतोष सिंह के अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं में महेंद्र राम, राजा सिंह, पवन सिंह राजपूत, दृष्टि दास, मनमीत पोद्दार, सुनील कुमार मंडल आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










