ईसीएल कर्मी का धरना-प्रदर्शन 2 जून से, 3 जून से भूख हड़ताल की घोषणा

निलंबन और बकाया लाभों की मांग को लेकर राजमहल कोल परियोजना में आंदोलन की चेतावनी
राजमहल कोल परियोजना के एरिया कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप ईसीएल कर्मी विघ्नेश्वर महतो ने अपनी मांगों के समर्थन में 2 जून को धरना-प्रदर्शन तथा 3 जून से भूख हड़ताल करने की घोषणा की है. ईसीएल कर्मी विघ्नेश्वर महतो ने बताया कि तत्कालीन परियोजना पदाधिकारी द्वारा साजिश के तहत झूठा आरोप लगाकर उन्हें निलंबित किया गया था तथा उनके विरुद्ध आरोप पत्र भी गठित किया गया. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान वे निर्दोष पाये गये, बावजूद इसके उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है. कर्मी ने मांग करते हुए कहा कि निलंबन अवधि का बकाया वेतन, वर्ष 1995, 1996, 1997 एवं 1998 का इंक्रीमेंट, कोयला चिकित्सा सुविधा तथा अन्य लाभ शीघ्र प्रदान किये जायें. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भूख हड़ताल जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










