दो प्राथमिकी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Updated at : 29 Jun 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
दो प्राथमिकी आरोपियों को पुलिस ने  भेजा जेल

दोनों के खिलाफ अलग-अलग कांड था दर्ज, गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पथरगामा पथरगामा थाने की पुलिस ने अलग अलग कांडों के दो प्राथमिकी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया. कांड संख्या 77/24 नारकोटिक्स ड्रग एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त गोपाल भगत कसियातरी, पथरगामा निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. बताया कि घटना 11 मई 2024 की है. एफएसटी टीम ने छापेमारी कर दो किलो गांजा बरामद किया था. वहीं दूसरी गिरफ्तारी पथरगामा थाना कांड संख्या 145/23 में हुई है. प्राथमिकी आरोपी सलाम अंसारी थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी है. पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola