चोरी के दो मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

Updated at : 28 Jun 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के दो मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

गुप्त सूचना पर आशुतोष मिश्रा के घर पर छापेमारी की गयी, चोरी के कई सामान भी बरामद किये गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मेहरमा मेहरमा थाना क्षेत्र के कसबा गांव में घर का ताला तोड़कर कर चोरी करने के मामले में मेहरमा थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि मेहरमा थाना क्षेत्र के कसबा निवासी 25 वर्षीय आशुतोष मिश्रा, अमजोरा पिरोजपुर निवासी 34 वर्षीय अमित कुमार दास व पिरोजपुर निवासी 29 वर्षीय सूरज रविदास को जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि कसबा निवासी विभाषचंद्र मिश्रा व कसबा के ही प्रेमचंद्र मिश्रा के घर का ताला तोड़कर आरोपियों ने चोरी कर ली थी. कसबा निवासी प्रभाषचंद्र मिश्रा के लिखित बयान पर कांड संख्या 62/25 दर्ज किया गया था. प्रेमचंद्र मिश्रा के आवेदन पर कांड संख्यां 100/25 दर्ज किया गया था. दोनों मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गयी थी. गुप्त सूचना पर आशुतोष मिश्रा के घर पर छापेमारी की गयी, उसके घर से चोरी की दो बैटरी, कांसे की कटोरी, ट्रक का लोहा, सीलिंग फैन, लोहा का टुलू पंप, दीवार घड़ी व कांसे का थाली बरामद किया गया. आरोपित आशुतोष मिश्रा की निशानदेही पर पिरोजपुर के अन्य दो सम्मिलित आरोपित को पकड़ा गया. सभी आरोपित को पुलिस की देखरेख में जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में एसआइ सत्यदीप, जुगनू महथा, एएसआइ सहदेव प्रसाद, मनोज कुमार रंजन, हवलदार अजय रजक, बाल्मीकि कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola