15 वर्षीय विक्षिप्त ने फंदे से लटक की आत्महत्या

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

विज्ञापन

मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया मानिकपुर मटरबाड़ी में बुधवार की देर रात बादशाह खां के 15 वर्षीय विक्षिप्त मो शाहिल उर्फ दिलो ने घर के ही बगल में गणेश पासवान के अर्द्धनिर्मित मकान में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इस मामले की जानकारी मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर को मिलने पर एएसआइ बिपिन बिहारी राय व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया. लाश को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की व परिजनों से बात की. बातचीत के दौरान ग्रामीण व परिजनों ने मृतक के विक्षिप्त होने की बात बताते हुए पोस्टमॉर्टम कराने के लिए थाना प्रभारी से गुहार लगायी. थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीण व परिजनों को काफी समझाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार होने पर मृतक के शव को गोड्डा भेज दिया गया. वहीं मृतक की मां शबनम उर्फ नूरजहां ने थाना में लिखित आवेदन को थाना में देकर बताया है कि मो शाहिल विक्षिप्त था, जिसका इलाज भी चल रहा था. बुधवार की देर रात वह घर से निकला. देर रात घर नहीं लौटने पर काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चल पाया. सुबह घर के बगलगीर के अर्द्धनिर्मित घर पर फंदे से लटकता लाश मिलने की सूचना मिली. वहीं मृतक की मां ने किसी के ऊपर किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं करते हुए थाना में आवेदन दिया है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की मां ने पुत्र के विक्षिप्त होने की बात बतायी है. घटना में किसी पर शंका नहीं जतायी है.

-सौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, मेहरमाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola