पोड़ैयाहाट में एक ही रात में तीन घरों में 65 हजार नकद समेत जेवरात की चोरी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

छानबीन में जुटी पुलिस, चोरी की घटना के बाद पुलिस का बढ़ा सरदर्द

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव में एक ही रात में तीन घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने तीन घरों का दरवाजा तोड़कर नकदी समेत जेवरात की चोरी कर ली. चोरी की घटना मंगलवार की देर रात हुई है. परिजनों को बुधवार को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद गांव में चोरी की हवा तेजी से फैल गयी. इस संबंध में गृह स्वामी ने मंगलवार को थाना में लिखित आवेदन दिया है, जिसमें ललन कुमार मंडल के घर से 10 हजार नकद एवं 30 हजार की चांदी चोरी कर ली गयी है. इसके बाद राजू मांझी के घर से एक किलो चांदी एवं 15 हजार नकद की चोरी की गयी है. वहीं तीसरी चोरी की घटना मानिकपुर गांव के ही संतोष यादव के घर पर की गयी है, जिसमें 40 हजार नकद, 10 तोला चांदी की चोरी कर चोर चंपत हो गया.

गांव में आर्केस्ट्रा देखने गये थे गृहस्वामी

गृहस्वामियों ने बताया गांव में आर्केस्ट्रा चल रहा था. सभी लोग देखने गये थे, जिसके बाद 12:00 बजे के लगभग हमलोग घर पहुंचे और सो गये. इसके बाद अज्ञात चोरों ने तीनों के घरों में दरवाजा व खिड़की तोड़कर चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी विनय कुमार यादव द्वारा पुलिस बल भेजा गया और मामले की छानबीन की गयी.

हाल के दिनों में चोरी की घटना में हुआ है इजाफा

बता दें कि हाल में चोरी की घटना में इजाफा हुआ है. छोटी-छोटी चोरी के बारे में तो ग्रामीणों द्वारा थाना में जानकारी नहीं दी गयी है. लेकिन कुछ दिनों से लगातार चोरों का आतंक इस क्षेत्र में बढ़ गया है. बीते एक सप्ताह पूर्व माधुरी गांव में सोलर पंप की चोरी कर ली गयी थी. इसको लेकर मामला भी दर्ज किया गया था. बुद्धिजीवियों का कहना है कि इन दिनों चोरी का मामला दिन-प्रतिदिन बढ़ा जा रहा है. इसलिए पुलिस को गश्ती बढ़ाने की जरूरत है. बता दें कि इन दोनों ग्रामीण क्षेत्र में बकरी चोर भी काफी सक्रिय हैं, जो बकरी को अकेले देखकर बाइक में उठाकर हटिया की ओर ले जा रहे हैं. इससे बकरी पालकों में भी निराशा देखी जा रही है.

बहन की शादी के लिए रखे रुपये व जेवरात पर फेरा हाथ

मानिकपुर गांव में चोरी की घटना के बाद गृहस्वामी संतोष यादव ने बताया कि यह घटना उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका है. उन्होंने बताया कि सात मई को उनकी बहन की शादी थी और पूरी तैयारी कर ली गयी थी. लेकिन चोरों ने उनके घर में चोरी कर ली और बहन की शादी के लिए रखे गये पैसे और जेवरात की चोरी कर ली. बताया कि यह घटना उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका है और उन्हें बहुत निराशा हुई है. यह भी बताया कि शादी में बहुत खर्च होता है और उन्होंने अपनी बहन की शादी के लिए पैसे जमा किये थे. लेकिन चोरों ने उनके घर में चोरी कर ली और उनके पैसे और जेवरात ले गये.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

गृह स्वामी के शिकायत पर पोड़ैयाहाट थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है. बहुत जल्द घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

-बिनय यादव, थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाटB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola