ePaper

गोड्डा में निरहुआ व आम्रपाली के रोड-शो में 15 किलोमीटर लंबी लगी कतार

Updated at : 28 May 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा में निरहुआ व आम्रपाली के रोड-शो में 15 किलोमीटर लंबी लगी कतार

आम्रपाली व निरहुआ ने भाजपा के चुनावी गीत गाकर लोगों को दिया संदेश

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के पक्ष में मंगलवार को भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव ””””निरहुआ”””” व आग्रपाली दुबे ने गोड्डा (गोड्डा से पथरगामा एवं पोड़ैयाहाट ) में 15 किलोमीटर तक रोड-शो किया. इस दौरान दोनों कलाकारों में भाजपा के गीत गाकर निशिकांत दुबे के पक्ष में वोट करने की अपील की. रोड शो के दौरान सड़क के दोनों किनारे युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला-पुरूष की भीड़ उमड़ पड़ी थी. चुनावी रथ पर सवार सांसद डॉ दुबे के साथ निरहुआ व आम्रपाली दुबे ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान गोड्डा में रौतारा चौक, कारगिल चौक पर हजारों की संख्या में लोग जमा थे. लोगों की भीड़ देख उत्साहित होकर दाेनों कलाकारों ने गाने भी गाये. इस दौरान निरहुआ ने कहा कि इवीएम मशीन का एक नंबर दबाएं, कमल छाप पर वोट दें तथा निशिकांत दुबे को भारी मतों से जितायें. उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ही देश को एक मजबूत व स्थिर सरकार दे सकती है.

पथरगामा में कलाकारों के एक झलक पाकर उत्साहित थे लोग

पथरगामा में लकड़ी मिल मोड़ से शुरू हुआ रोड-शो बीएसएनएल टावर चौक होते हुए गोड्डा की ओर बढ़ गया. इस दौरान चिलचिलाती धूप में कलाकारों के एक झलक पाकर लोग काफी उत्साहित दिखे. रोड-शो के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक वाहन के पीछे-पीछे जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी पुलिस जवानों के साथ जुटे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola