बंदियों से मिले प्रधान जिला जज, पूछा हालचाल और सुनी समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

बंदियों से मिले प्रधान जिला जज, पूछा हालचाल और सुनी समस्याएं

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोड्डा. डालसा के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार ने गुरुवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बंदियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं यथा भोजन, पानी, वस्त्र, स्वास्थ्य, सुरक्षा, चिकित्सा एवं निशुल्क विधिक सेवा की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में प्रधान जिला जज ने मंडल कारा परिसर के विभिन्न वार्डों, जेल परिसर स्थित चिकित्सालय की स्थिति का अवलोकन किया. उन्होंने बंदियों से भी पूछताछ की. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने कहा कि बंदियों को भी आम लोगों की तरह संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं. ऐसे में बंदियों को भी सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का अधिकार है. कोई भी बंदी लाचारी व आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाता है. इसके लिए समय-समय पर न्यायिक पदाधिकारी व एलएडीसी द्वारा जानकारी ली जाती है. इस दौरान बंदियों ने जिला जज को कई परेशानियों से अवगत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola