बड़ा सिमड़ा में लोहरा आदिवासी समाज कल्याण समिति का 15वां वार्षिक अधिवेशन

Updated:
विज्ञापन
बड़ा सिमड़ा में लोहरा आदिवासी समाज कल्याण समिति का 15वां वार्षिक अधिवेशन

संताल परगना स्तरीय समारोह का आयोजन

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के पुनर्वास स्थल बड़ा सिमड़ा स्टेडियम में लोहरा आदिवासी समाज कल्याण समिति का 15वां वार्षिक अधिवेशन संथाल परगना स्तरीय समारोह के रूप में आयोजित किया गया. समारोह का उद्घाटन प्रमंडलीय अध्यक्ष सोनाराम मड़ैया, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामजी साह, रामचंद्र मड़ैया, दिनेश कर्मकार, वीरेंद्र मड़ैया, प्रेमलाल मड़ैया, महेश लोहरा, सत्यनारायण राणा, मंजू कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रमंडलीय अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी समाज को विकसित होने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है. समाज के लोग अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलें. उन्होंने बताया कि लोहरा समाज अभी भी अत्यधिक पिछड़ा हुआ है, इसलिए सरकार को समाज के लोगों के विकास के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए. पूर्व जिला परिषद सदस्य ने बताया कि लगातार 15 वर्षों से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर संथाल परगना के सभी जिले के प्रतिनिधियों के अलावा नेपाल और पश्चिम बंगाल के लोहरा समाज के लोग भी पहुंचते हैं और अपने जाति के विकास पर चर्चा करते हैं. समारोह में समाज के लोगों ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया. मौके पर गोरा चांद मड़ैया, जितेंद्र मड़ैया, मोहन राणा, मोतीलाल राणा, जूली देवी, सुषमा देवी, संझली देवी, मनोज कुमार मड़ैया, चुनूं कुमार मड़ैया, विजय कुमार मड़ैया, भोला मड़ैया सहित कई अन्य समाजिक प्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola