नेमनियाकिता गांव में धूमधाम से मना तीन दिवसीय प्रकृति पर्व सरहुल

Updated at : 02 Apr 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
नेमनियाकिता गांव में धूमधाम से मना तीन दिवसीय प्रकृति पर्व सरहुल

सरहुल पर्व पर लोगों ने सरना स्थल पर पूजा अर्चना कर माथा टेका

विज्ञापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र के नेमनियाकिता गांव में तीन दिवसीय प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान दाढ़ीघाट सुंदर नदी से कलश में जल भरकर सरहुल पूजा स्थल तक शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल महिला, पुरुष व युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सरहुल गीतों व मांदर के थाप पर जमकर थिरके. सरहुल पर्व के दौरान सरना स्थल पर पाहन रामचंद्र उरांव ने विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर गांव की खुशहाली, अच्छी बारिश व सुख समृद्धि की कामना की. सरहुल पर्व के दौरान पाहन ने सभी के घरों से आये पकवान को सरना स्थल पर चढ़ाया. सरहुल पर्व के दौरान सरी फूल सरना स्थल पर लगाया गया था. इस पवित्र फूल को सभी घरों में पाहन द्वारा बांटा गया और कलश के पवित्र जल को सभी घरों में छिड़का गया. सरहुल पर्व पर लोगों ने सरना स्थल पर पूजा अर्चना कर माथा टेका. इस अवसर पर पारंपरिक सरहुल नृत्य को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर लगी रही. सरहुल पूजा के आयोजन में सत्यनारायण उरांव, पप्पू तिग्गा, बिंदू उरांव, जितेन्द्र उरांव, सीताराम उरांव, सियाराम उरांव सहित सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola