तिहरे हत्याकांड का तीनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 18 Mar 2026 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड का तीनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कुल्हाड़ी से की गयी हत्या, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

विज्ञापन

गोड्डा जिले के देवडाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डांगा विशु टोला में मंगलवार को हुए भयावह तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुराने पारिवारिक विवाद और डायन बिसाही के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस तिहरे हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बुधवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि यह घटना 17 मार्च 2026 की अहले सुबह की है. सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. मृतकों की पहचान दरबारी मुर्मू, उनकी पत्नी मक्कू बास्की और नाबालिग पुत्र जीतराम मुर्मू के रूप में हुई. हमलावरों ने दो धारदार कुल्हाड़ी से तीनों के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी. जांच में पता चला कि हत्याकांड को मृतक का गोतिया अंजाम दे रहा था. देवडाड़ थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी (कांड सं-10/2026) दर्ज की और छापेमारी के दौरान तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में संतलाल मुर्मू (28 वर्ष), पिता स्व. बाबुन मुर्मू, हेमलाल मुर्मू (23 वर्ष), पिता स्व. बाबुन मुर्मू, तालाबाबु मुर्मू (27 वर्ष), पिता बबई मुर्मू शामिल है. तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गयी खून से सनी दो कुल्हाड़ी बरामद की गयी है. इस कार्रवाई में देवडांड़ थाना प्रभारी अमित मार्की, पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महाबीर पंडित, सअनि रामानंद सरस, काली दास हांसदा, मुकेश कुमार और थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे. पुलिस अब इस कांड में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी रखे हुए है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola