पोड़ैयाहाट में कांग्रेस ने आयोजित किया वनभोज, बांटे कंबल

Updated:
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट में कांग्रेस ने आयोजित किया वनभोज, बांटे कंबल

विधायक ने गरीब एवं असहाय लोगों को किया 2500 कंबल से लाभान्वित

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के सिदबांक गांव स्थित महडी मंदिर में कांग्रेस पार्टी की ओर से वनभोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक प्रदीप यादव उपस्थित रहे. विधायक ने पूर्वी क्षेत्र के दर्जनों पंचायतों के गरीब एवं असहाय लोगों के बीच लगभग 2500 कंबल का वितरण किया. इसके साथ ही वनभोज का आनंद भी सभी ने लिया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन गरीबों को अभी तक सूचीबद्ध नहीं किया गया है, उन्हें भी सूची में शामिल करने का निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया गया है. विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के हित में काम करती है. उन्होंने पूर्वी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से भी अवगत होकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी बोलबम मंडल, प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, अरुण साह, अजय शर्मा, विनय भगत, पंकज रूज, देवाशीष यादव, हरे कृष्ण मंडल, मनोरंजन मंडल, पूर्व प्रमुख जोसेफ बेसरा, जनार्दन दत्त सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola