गोड्डा में नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आठ गिरफ्तार

Updated at : 08 Jun 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा में नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आठ गिरफ्तार

सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

गोड्डा में नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आठ आरोपित गिरफ्तार

-10 युवकों ने नाबालिग को बनाया अपनी हवस का शिकार-शादी समारोह में शामिल होने गयी थी अपनी बुआ के घर-शुक्रवार रात की घटना, शनिवार को दिन भर होती रही पंचायती- पंचायती में बात नहीं बनी, तो रविवार को मामला पहुंचा थाने-सुंदरपहाड़ी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकीगोड्डा. गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 10 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पीड़िता की मां के बयान पर सुंदरपहाड़ी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. सात आरोपितों को जेल भेज दिया गया, वहीं एक आरोपित के नाबालिग होने के कारण बाल सुधार गृह भेजा गया है. अन्य दो की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि लड़की अपने घर से पास के गांव में बुआ के घर शादी समारोह में गयी थी. शुक्रवार की रात वह शादी समारोह के सभी कार्यक्रमों में शामिल थी. इसी दौरान उस पर दरिंदों की नजर पड़ी. लड़की को पास के जंगल में ले गये और 10 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया. घटना को लेकर आसपास व समाज के लोगों ने दूसरे दिन शनिवार को पंचायती की. बात नहीं बनने पर मामला थाने पहुंचा. पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने आठ युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

इन्हें किया गया है गिरफ्तार

गिरफ्तार किये गये युवकों में सरकार उर्फ सिकंदर मरांडी, पोलिश टुडू, धोना मरांडी, सुरेंद्र मुर्मू, एडवड मरांडी, राजेश टुडू, सुरेंद्र मरांडी व एक नाबालिग शामिल हैं. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. जब तक वह बेहोश नहीं हुई, तब तक दरिंदे उसे अपने हवस का शिकार बनाते रहे. बेहोश होने पर पीड़िता को सुनसान जंगल में छोड़कर भाग गये. पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी.

कहते हैं थानेदार

पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया है. सात आरोपितों को जेल भेज दिया गया है, वहीं एक को नाबालिग होने के कारण बाल सुधार गृह भेजा गया है. अन्य दो की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

आशीष यादव, थानेदार, सुंदरपहाड़ी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola